काम करने के लिए युवती पहुंची तो निकल गई उसकी चीख, जमा हो गई लोगों की भीड़

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोमवार की सुबह उसके ही घर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटनाक्रम का पता तब चला, जब कामवाली बाई घर में आई, तो कमरे में मालकिन खून से लथपथ पड़ी थी, इस नजारे को देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का परीक्षण किया। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग पर लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा 70 वर्ष का मकान है। बुजुर्ग होने की वजह से लक्ष्मी लकड़ा ने काम करने के लिए एक युवती को रखा था। रविवार की रात को वृद्ध महिला खाना खाकर सो रही थी। सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे उसके घर में काम करने वाली युवती पहुंची, जैसे ही वह कमरे के भीतर दाखिल हुई तो लक्ष्मी लकड़ा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसके शरीर में जगह-जगह चोट के निशान थे। यह देखते ही वह चीखतेे-चिल्लाने बाहर निकली। शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे, और कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना मिलने पर लखनपुर थाना पुलिस और पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। कामवाली बाई से भी पुलिस ने पूछताछ की है। युवती बताई कि वह हर सुबह झाड़ू-पोंछा और बर्तन धोने के लिए आती है। सोमवार को जब पहुंची तो मालकिन खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। महिला की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

 

Categorized in: