पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा

मोबाइलों का उपयोग साइबर फ्राड एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में करने की संभावना

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान ओमनी कार की तलाशी में 760 नग मोबाइल फोन और 95 किलो 500 ग्राम पायल मिला। तलाशी में मिले सामानों का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर 5 लोगों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक ग्रे रंग की ओमनी कार में सवार कुछ लोग हाट-बाजार से चोरी किया गया एवं अवैध तरीके से प्राप्त मोबाइल फोन को लेकर दूसरे राज्य में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता चला था कि, इन मोबाईलों का उपयोग साइबर फ्राड एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है। मिली सूचना पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा बनारस रोड में आ रही वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इसी दौरान ओमिनी कार क्रमांक डब्लू.बी. 58 बी.पी. 8233 में प्लास्टिक की बोरी मे भरा हुआ 110 नग टच स्क्रीन एवं 650 नग की-पैड मोबाइल एवं दूसरी बोरी में धातु का पायल कुल वजन 95 किलो 500 ग्राम मिला। वाहन में बैठे सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख, माशदुल शेख से उक्त सामानों का वैध दस्तावेज मांगा गया, जो इनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में थाना गांधीनगर पुलिस ने धारा 317(2), 317(3), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया।

इन आरोपियों को गिरफ्तार की पुलिस

पुलिस ने मामले में सेन्तु शेख पिता मंटु शेख 26 वर्ष, गफ्फार शेख पिता इकबाल शेख 28 वर्ष, इब्राहिम शेख पिता मनिरूल शेख 30 वर्ष, माशदुल शेख पिता मक्कार अली शेख 37 वर्ष, सभी निवासी महिशमरा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल व असिम शेख पिता आरिफ शेख उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम प्रदीपडंगा थाना हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार करके विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह, सुल्तान अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: