अंबिकापुर। सरगुजा वुडबॉल संघ से आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ है। अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हांगकांग इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि, सरगुजा जैसे क्षेत्र से खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन होना गर्व की बात है। आकाश दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत से यह स्थान हासिल किया है। आकाश दुबे पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किए हैं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में निर्णायक की इन्होंने भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आकाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। आकाश दुबे ने यह उपलब्धि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल की है। उन्होंने भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित ओपन इंटरनेशनल चयन ट्रायल में दिखाया था, इंडिया कैंप में उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई तक हांगकांग में आयोजित होगी। आकाश दुबे का भारतीय टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के सचिव जितेंद्र पटेल, के.पी. सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिन्हा, रजत सिंह समेत सरगुजा वुडबॉल संघ व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने शुभकामनाएं दी है।

 

Categorized in: