अंबिकापुर। सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध अंगेजी शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 480 शीशी, लगभग 95 लीटर शराब जप्त करने में पुलिस सफल हुई है, जिसकी कुल कीमत 65 हजार 280 रुपये है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त कार वाहन को भी जप्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को थाना सीतापुर से सहायक उपनिरीक्षक अरूण दुबे स्टॉफ आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा के साथ शासकीय वाहन से रात्रि गस्त के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, कार क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 में अवैध अंगेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने एनएच 43 प्रतापगढ़, सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी किया, और सीतापुर की ओर से आ रहे रेनॉल्ड किगर कार क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 को रोका। कार में सवार सूरज गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता, 34 वर्ष निवासी लुण्ड्रा सरगुजा मिला। कार की तलाशी में चालक सीट के पीछे पु_े के कॉर्टून व डिक्की में शराब मेडॉफ व्हिस्की 48 नग, गोवा स्पेशल व्हिस्की 480 नग पाया गया। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सीतापुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सउनि अरूण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा, मनोहर कुमार सक्रिय रहे।

Categorized in: