अंबिकापुर। अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के मामले में लखनपुर थाना पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके 06 लीटर 390 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया है।

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के मामलों में संदेहियों, आरोपियों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अंधला के एक ग्रामीण को घर में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के मामले में घेराबंदी करके पकड़ा और पूछताछ की तो अनिल साय पिता स्वयंबर राम 30 वर्ष ने अपने मकान के परछी में रखे स$फेद रंग के प्लास्टिक के झोला में रखे 03 बोतल 08 पीएम स्पेशल व्हिस्की, 03 नग 08 पीएम स्पेशल व्हिस्की पाव, 16 नग एवरीडे गोल्ड व्हिस्की, 03 नग गोवा स्पेशल पाव, कुल 06 लीटर 390 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया। इसकी कुल कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक देवनारायण कंवर, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, दशरथ राजवाड़े, श्याम सुन्दर, जगेश्वर बघेल, सैनिक विजय सक्रिय रहे।

Categorized in: