अंबिकापुर। थाना लखनपुर पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के मामले में जारी वारंट पर की गई कार्रवाई के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में शराब तस्करी के मामले में जिला सूरजपुर एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही में चालान हो चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

बता दें कि डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित स्थाई व गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने केस नंबर 6178/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी सत्यनारायण उ$र्फ संतु पिता टेकराम 25 वर्ष, निवासी उमरौली थाना लखनपुर के विरूद्ध न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थायी वारंट पर थाना लखनपुर पुलिस टीम ने फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। स्थायी वारंट की तामिली में थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक देवनारायण कंवर, आरक्षक जगेश्वर बघेल, श्याम सुन्दर, दशरथ राजवाड़े, सैनिक विजय सक्रिय रहे।

Categorized in: