रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय गुप्ता ने रामानुजगंज थाने में अर्णव गोस्वामी एडिटर रिपब्लिक टीवी एवं चैनल सोनिया गांधी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं देश में धार्मिक उन्माद पैदा करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

          थाना प्रभारी को सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रिपब्लिक टीवी पर उनके एडिटर अर्णव गोस्वामी ने एक डिबेट कार्यक्रम चलाया पूछता भारत के नाम से इस कार्यक्रम में पालघर महाराष्ट्र में हुए एक घटना जिसे संत की भीड़ ने हत्या कर दी गई थी जिस पर कार्यक्रम के एंकर अर्णव गोस्वामी ने कहा हिंदू संतों की हत्या कर दी जाती है और सोनिया गांधी चुप क्यों हैं ? बहुत सी मीडिया भी चुप है भारत के 80% हिंदू हैं ऐसे में हत्या के समय इटली वाली सोनिया चुप है क्या मौलवी या पादरी की हत्या होती तो सोनिया चुप रहती अभी देश में हंगामा कर देती सोनिया गांधी उर्फ अल्थो मानिय चुप हैं, क्या ऐसे में हिंदू का चुप रहना चाहिए इटली वाली सोनिया गांधी इटली में रिपोर्ट भेजेंगी कि देखो महाराष्ट्र में सरकार बनाकर हिंदू संतों की हत्या करवाई इस प्रकार गोस्वामी ने पूरे देश को धर्म के आधार पर दंगा करने के लिए भड़काया इससे पूरे देश में धार्मिक उन्माद पैदा हो गया है हिंदू मुस्लिम ईसाई धर्म खिलाफ भड़काया जा रहा है।अजय गुप्ता ने कहा कहा कि सभी जानते है जब भी देश मे कोई मामला आता है तो कुछ नइलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा गांधी परिवार के खिलाफ माहौल बना उनके विदेशी होने एवं धर्म विशेष के प्रति डिबेट करा बदनाम किया जाता है जबकि गांधी परिवार एकता एवं अखंडता के लिये कितने कुर्बानी दी गई यह पूरा देश जानता है ,कितना भी मीडिया बदनाम करे कांग्रेस पार्टी मजबूती से उभरेगी।जहां एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहां इस तरह से नफरत कर वातावरण बनाया गया है इसे हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।

                  थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री अजय सोनी एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह, पार्षद अशोक गौड़,राहुल बर्मन एल्डरमैन सनोज दास उपस्थित थे।

Categorized in: