ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर 

बलरामपुर जिला मुख्यालय के जुड़निया नाला के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दलधोवा निवासी शीलू बड़ा, अर्पित बड़ा और जुनियस बड़ा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30F 8761 से बलरामपुर की ओर से अंबिकापुर रोड की और जा रहे थे। इसी दौरान जुड़निया नाला के पास सड़क धंसने से बना ऊंचा ढाल में ब्रेकर जैसा हो गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में शीलू बड़ा को गंभीर चोटें आईं और घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान शीलू बड़ा ने दम तोड़ दिया, है

Categorized in: