लखनपुर। सरगुजा जिले में पण्डो जनजाति की पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजा में विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समाज के लोगों की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा है। कब्जा मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया है, जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पण्डो समाज के ग्रामीणों ने पहले सरगुजा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। पण्डो जनजाति के छोटे स्कूली बच्चों को मारने-पीटने, एक्सीडेंट कराने जैसी धमकियां मिल रही हैं। इससे सशंकित होकर पण्डो समुदाय के ग्रामीण लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराए। इनके द्वारा मांग की गई है कि जांच शांतिपूर्ण तरीके से हो, किसी भी प्रकार का विवाद या हिंसा न फैले। मामला सौहार्द्रपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए।

ग्रामीणों का कहना है

लाल गुलाब पण्डो का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। प्रशासन जांच कर रहा है, लेकिन अब उनके छोटे बच्चों को धमकियां मिल रही हैं। वे चाहते हैं कि शांति बना रहे और न्याय हो। दरोगा पण्डो ने कहा हमारी मांग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण जांच की है। गांव में अमन-चैन बना रहे, यही हमारी अपील है। मामला आदिवासियों के भूमि अधिकारों और सामुदायिक सद्भाव से जुड़ा है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह जल्द से जल्द अवैध कब्जे को हटाए और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ग्रामीण शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।  

Categorized in: