ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई बलरामपुर ने संगठनात्मक विस्तार के तहत श्री मंटू ठाकुर प्रधानपाठक प्राथमिक शाला बुद्धटोला, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं संभाग प्रभारी के अनुमोदन पश्चात की गई।
जिलाध्यक्ष श्री पवन सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की श्री ठाकुर अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा शिक्षक हितों की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे वही श्रीं ठाकुर ने कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा और संघ के सभी सदस्यों के साथ मिलकर अपने कार्यों का निर्वाह करुंगा

Categorized in: