ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसकेपी स्थित कोरवा पारा में 25 दिसंबर पवित्र क्रिसमस पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर द्वारा विशेष आयोजन किया गया क्रिसमस पर्व पर के दौरान उन्होंने समाज के बुज़ुर्गजनों के साथ आत्मीय समय बिताया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं,
कार्यक्रम में समाज की माताओं को
साल भेंट कर सम्मानित किया तो वहीं बुजुर्ग एंव भाइयों को आदिवासी तौलिया वित्ररण किया गया। साथ ही सभी को मिठाई खिलाकर क्रिसमस की खुशियाँ साझा की गईं, जिला अध्यक्ष कुजूर द्वारा किए गए इस सम्मान से ग्रामीणों में खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली, वही श्री कुजूर ने कहा की हमारा उदेश्य है की समाजीक समरसता को मजबूत करना हमारा मुल उदेश्य है जल जंगल जमीन एंव संवैधानीक अधिकारो को संरक्षित एंव सुरक्षित तथा संवर्धन कर सकेंगे,यह आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव का प्रतीक रहा, कोरवा पारा के लोगों ने जिला अध्यक्ष के इस स्नेहपूर्ण पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं

Categorized in: