बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में तंत्र-मंत्र के शक ने एक महिला की जिंदगी छीन ली प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सीता पति लालमोहन ने 60 वर्षीय चंद्रकाली की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी
बताया जा रहा है कि आरोपी सीता के छः बच्चे थे और किसी कारणवश चार बच्चों की मौत हो चुकी थी और उसका एक बच्चा कुपोषण से जूझ रहा था। बच्चों की मौत के पीछे उसे शक था कि चंद्रकली उसके बच्चों पर जादू-टोना कर रही है इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना की सूचना सरपंच और परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी सीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Categorized in: