भैयाथान(दीपक गुप्ता)- जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण जहां एक ओर डर-डर कर जिंदगी जीने को मजबूर हैं, वहीं आए दिन हाथी ग्रामीण इलाकों में स्थित खेत – खलिहान को तहस – नहस कर रहे है एसे मे एक मामला सामने आया जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदिया व धरमपुर का जहा गत दिवस हाथियों का आतंक देखने को मिला जहा एक ओर खेतों में लगे फसलों व सब्जियों का हो रहा नुकसान वही क्षेत्र में हाथियों के विचरण करने से भय का माहौल है तथा हाथियों का दल गन्ना व गेहूं के फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

धर्मपुर के किसान घर भरन कंवर बुंदिया के चमल साय कंवर ,अमर साय कंवर, बेचन उरांव, रामचरण उरांव,कमली बाई कंवर, सुंदर पैकरा सहित 8 किसानों के खेत में लगे गेंहुं और गन्ने को हाथियों ने बर्बाद कर दिया किसानों को लाखों रूपये की आर्थिक क्षति हुई है।

किसानों का कहना है कि हर वर्ष हाथियों के द्वारा जान माल का नुकसान किया जाता है। जिससे हम लोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्तपन्न हो जाती है वहीं नुकसान के अनुरुप किसानों व ग्रामीणों को मुआवजा भी नहीं मिल पाता है जिससे हमारी आर्थिक स्थिति सुधार होने में बहुत ही कठिनाई हो रही है।

देखने वाली बात ये है की जंगल में रहने वाले गजराज सड़क पर आ गये हैं गांवों में घुस जा रहे हैं. इससे जानमाल को नुकसान हो रहा है ऐसा जंगलों में जल स्रोत के सूख जाने के कारण हुआ है हाथी पानी की तलाश में गांव में आ जा रहे हैं. सामने पड़ने वाले लोगों को हताहत कर देते है या आर्थिक नुक़सान तो कर ही देते हैं अब तक कोई ठोस या कारगर कदम विभाग की ओर से देखने को नहीं मिला जिससे हांथियों और इंसानों के बीच दुरी बने रहे।

Categorized in: