अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के चांदो थाना अंतर्गत पेट्रोलिंग में निकली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में दबिश देकर गौ वंश की हत्या करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके पर गौ वंश का अंग-भंग अवशेष मिला, जिसे जप्त करके पुलिस वैधानिक कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक थाना चांदो में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गिरीश सहाय 14 अक्टूबर की रात को करीब 12.30 बजे पेट्रोलिंग में अपने सहयोगियों के साथ निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करचा छवारी, पचफेड़ी के जंगल में कुछ व्यक्ति गाय की हत्या किए हैं। पुलिस मौके पर घेराबंदी करके पहुंची तो यहां काफी लोग गौ वंश की हत्या करने में प्रयुक्त औजार के साथ अगस्टिन लकड़ा अगस्टिन लकड़ा उर्फ टूनु पिता स्व. सफन लकड़ा 35 वर्ष निवासी करचा छवारी, सुबेदान मिंज पिता स्व. सिमोन मिंज 62 वर्ष निवासी बरकोल खुर्द सोनबरसा थाना बरगढ़ जिला झारखंड, दिलीप खेस पिता रामकुमार खेस 25 वर्ष, प्रदीप खेस पिता रामजी खेस 33 वर्ष दोनों निवासी करचा नवापारा, मयकरण सोनवानी पिता छइहठ सोनवानी 28 वर्ष निवासी करचा बीचपारा, दीपक कुजूर पिता स्व. निरंजन कुजूर 40 वर्ष निवासी करचा छवारी और जोगिन्द्र खेस पिता स्व. महेश राम 50 वर्ष निवासी करचा मौजूद मिले। इनके पास प्लास्टिक व झोला में गौमांस का छोटा-छोटा टुकड़ा, गौवंश को काटने में प्रयुक्त टांगी, चाकू, हसिया, डंडा, रस्सी मिला। आरोपियों ने मांस भक्षण के लिण् गौवंश का वध करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि गाय को जोगेन्द्र खेस के घर से तीन हजार रुपये में अगस्टिन लकड़ा के द्वारा खरीदा गया था। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 325 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु कूरता विचारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Categorized in: