राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने जुआ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को थाना प्रभारी राजपुर को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भदार जुड़ियान में कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुएड़ी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि सात आरोपी बृजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुख्तार अली, राहुल गुप्ता, दीपक गुप्ता और अर्जुन सिंह को मौके से पकड़ लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और कुल 4480 रुपए नगद बरामद कर पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Categorized in: