राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर
नवरात्रि के पावन अवसर पर आज पूरे बलरामपुर जिले में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के पट खुलते ही भव्य पंडालों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह गूंजते जयकारों और धार्मिक भजनों ने पूरा वातावरण आध्यात्मिक बना दिया।
जिला मुख्यालय स्थित भनौरा में भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधि-विधान और पूर्ण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना किया जा रहा है यहां स्थापित माता की प्रतिमा भक्तों को दर्शन मात्र से ही अलौकिक ऊर्जा और अद्भुत शांति का अनुभव करा रही है।
भनौरा में मां दुर्गा की आराधना का एक लंबा इतिहास रहा है। ग्रामीणों और नगरवासियों की गहरी आस्था इस पूजा से जुड़ी हुई है। लगातार कई वर्षों से यहां भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल होकर मां की आराधना करते हैं
पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पंडालों में आकर्षक सजावट, रोशनी की जगमगाहट और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का मन मोह रहे है
सातवें दिन माता दुर्गा का पट खुलने के साथ ही भक्तों की श्रद्धा और आस्था का ज्वार चरम पर है। आने वाले दिनों में अष्टमी और नवमी के अवसर पर जिले भर में पूजा-पंडालों में और भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।

Categorized in: