रायपुर । सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित हीरा इस्पात और पावर प्लांट में शुक्रवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर दब गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे टी जी बिल्डिंग में पैलेट बॉक्स पर काम चल रहा था। अचानक पैलेट बॉक्स गिर पड़ा, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।

वहीं निजी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM, TI मौजूद हैं। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है।

Categorized in: