लखनपुर दिनेश बारी- जनपद पंचायत क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कराई उरांव पारा में बीते 20 अप्रैल को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के द्वारा मुनंगा पत्ती सब्जी के रूप में सेवन करने उपरांत सेहत बिगड़ने तथा अस्पताल लखनपुर में भर्ती कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों के मुताबिक सुदूर वनांचल ग्राम कराई उरांव पारा मोहल्ला निवासी कुलदीप उरांव पिता लोंदेय राम तथा अन्य संदीप, कुंती, रेजिना ,फिलिप एक ही परिवार के 5 लोगों ने मुंनगा पत्ती का सेवन सब्ज़ी के रूप में किया था। परन्तु मुंनगा पत्ती खाने के बाद परिवार के सदस्यों का सेहत बिगड़ने लगा। तत्काल 108 को सूचना दी गई तथा प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के बाद उक्त सभी प्रभावितों के सेहत में सुधार आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि मुनगा पत्ती में किसी कीटनाशक का छिड़काव किया गया रहा होगा। जिसके प्रभाव से परिवार वालों की सेहत पर असर होगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक सभी के हालात बेहतर बताया जा रहा है।

Categorized in: