बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़ी रकम के लेनदेन में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लोगों को झांसा देकर म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाता था और खाते के बदले में आर्थिक लाभ का लालच देता था।
आरोपी विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह पिता जगमोहन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिलफिली थाना जयनगर, लोगों को लालच देता था
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर म्यूल अकाउंट धारकों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान जसनाथ मिंज के खाते में 3,90,639 रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए थे। उसने स्वीकार किया कि चंद्रमणि उर्फ विशाल सिंह ने उसे खाते के बदले 5000 रुपए प्रतिमाह देने का झांसा देकर केनरा बैंक में खाता खुलवाने को कहा था। उक्त खाता साइबर ठगी की रकम लेने के लिए उपयोग किया जा रहा था।
इस मामले में जसनाथ मिंज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, दूसरे आरोपी विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह को मुखबिर की सूचना पर सूरजपुर जिले के सिलफिली गांव से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Categorized in: