रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में देर रात एक लावारिश बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात जवान अलर्ट हो गए। लावारिश बैग मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी और माना पुलिस अधिकारी पहुंचे और संदिग्ध बैग की जांच की। इस दौरान बैग में बम होने की अफवाह भी फैल गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने की मॉकड्रिल
हालांकि जांच के दौरान बैग में कुछ नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में पता चला कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से यह मॉकड्रिल करवाई थी। आपात स्थिति में लोगों और एयरपोर्ट की सुरक्षा कैसे करनी है, इसके लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

बैग की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी हुए अलर्ट
माना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट परिसर में एक लावारिश बैग देखा। बैग के बारे में जानकरी ली गई लेकिन वहां मौजूद यात्रियों और स्टॉफ के लोगों कहा कि उनका बैग नहीं है। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी की टीम अलर्ट हो गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले जवानों ने वहां मौजूद यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों के बैग से दूर किया। इसके बाद माना पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संयुक्त रूप से बैग की तलाशी शुरू की। बैग की जांच की गई जब बैग से किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली तो सभी ने राहत की सामान ली। इस प्रक्रिया में एयरपोर्ट परिसर में अलर्ट छाया रहा। बाद में पता चला कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मॉकड्रिल का आदेश जारी किया था।

विपरीत परिस्थिति के लिए होती है मॉकड्रिल
बता दें कि कई बार देशभर में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति के लिए मॉकड्रिक करते हैं। मॉकड्रिल में लोगों को यह भी बताया जाता है कि विपरीत परिस्थिति में खुद और आसपास के लोगों की रक्षा कैसे करें।

Categorized in: