एसडीएम ने रामगढ़ भिजवाया रेत, मिट्टी ढुलाई का कराया कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश
उदयपुर। सरगुजा जिले में लंबे समय से रेत माफिया सक्रिय हैं। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अधिकारियों के द्वारा करवाई तो कम ही देखने को मिलती है, लेकिन घरेलू कार्य के लिए रेत लेने नदी पहुंचे आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर चालकों को जेल भेजने ओर कार्रवाई की धमकी देकर रेत लोड करके रामगढ़ पहुंचवाने और मिट्टी ढुलाई का कार्य करना सुर्खियों में है, जो सोमवार को इलाके में जनचर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मामला सरगुजा जिले के उदयपुर का है, यहां से गुजरी रेण नदी से घरेलू कार्य के लिए रेत लेने पहुंचे ट्रैक्टर चालकों और ग्रामीणों को उदयपुर एसडीएम ने जेल भेजने और कार्रवाई की धमकी देकर ट्रैक्टर में रेत भरकर रामगढ़ मंदिर में पहुंचाने कहा गया, आरोप है कि इनसे मिट्टी ढुलाई का कार्य भी कराया गया। ट्रैक्टर चालकों और मजदूरों को पैसा भी नहीं दिया गया, और किसी को बताने पर कार्रवाई की धमकी दी गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि रेत माफिया रेण नदी जजगा, जजगी, चैनपुर, कवलगिरी, तराजू, जमगला, कोरजा सहित अन्य घाटों से जेसीबी, पोकलेन मशीन के माध्यम से प्रतिदिन अवैध उत्खनन कर सैकड़ों वाहनों परिवहन करते हैं परंतु जिम्मेदार इनके विरूद्ध कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। वहीं इलाके के भोले-भाले लोगों को कार्रवाई का भय दिखाकर रेत और मिट्टी परिवहन का कार्य कराना कहां तक उचित है, इसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Categorized in: