अंबिकापुर। सरगुजा जिले में ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम द्वारा की गई ऐसी एक कार्रवाई में वाहन चालक को न्यायालय ने 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान सोल्ड पल्सर मोटरसायकल के वाहन चालक को मौके पर रोका। वाहन चालक अमित तिर्की पिता बेलसना राम 22 वर्ष, निवासी भरटको थाना बतौली ब्रेथ ऐनालाइजर से की गई जांच में शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाते मिला। इसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। आरोपी के विरूद्ध धारा 185, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण में वाहन चालक को 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक दीनानाथ भारती, आरक्षक बसंत खुटिया, इदरीश खान सक्रिय रहे।

Categorized in: