बलरामपुर, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का ने  प्रेस वार्ता में बलरामपुर नगर के विकास कार्यों और मिली सौगातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिस तेजी से विकास कार्यों को गति मिली है, उसका सीधा लाभ बलरामपुर को भी मिल रहा है।

श्री एक्का ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय शुरू किए गए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य बीते पांच वर्षों से अधूरे पड़े थे, क्योंकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें रोक दिया था। लेकिन अब भाजपा सरकार के आते ही इन योजनाओं को फिर से जीवन मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से बलरामपुर नगर पालिका को 9 करोड़ 2 लाख 18 हजार रुपये की बड़ी सौगात मिली है।
इस राशि से नगर में मांगलिक भवन, सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन, 250 सीटर नालंदा परिसर, विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अधूरा स्टेडियम, और टाउन हॉल जैसे प्रमुख विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।
नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा, “बलरामपुर को एक आदर्श नगर बनाने की दिशा में जो सौगातें मिल रही हैं, उससे यह स्पष्ट है कि हमारे राम विचार नेताम पूरी गंभीरता से नगर के विकास के लिए अग्रसर है।”
इसी कड़ी में विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार विकास कार्यों की झड़ी लगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि “हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री श्री रामविचार नेताम आगे भी बलरामपुर को अनेक ऐतिहासिक सौगातें दिलाते रहेंगे और हमारा नगर विकास की दिशा में लगातार अग्रसर रहेगा।

Categorized in: