रायपुर। छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान है। राज्य के ज्यादातर जिलों में भीषण बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी इलाके में दिखाई दे रहा है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जोरदार बारिश हो रही है। जिस कारण से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जिले में कई हादसे भी हो गए हैं। महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित रक्सा गांव में स्टॉप डैम के पास अचानक मिट्टी धंसने से वहां खड़ा शख्स लापता हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान नमें जुटी हुई है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, बिलासपुर में नाले के तेज बहाव में 15 वर्षीय छात्र बहकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बिलासपुर में लगातार हो रही है बारिश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर इलाके में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। जिले के टिकरा गांव में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। बाढ़ का पानी गांव में घुस गया है। जिस कारण से गांव के ही तीन तीन मकान भी ढह गए हैं।

किन जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर इन छह जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है।

रायपुर में भी बारिश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाएं और बादल छाए रहने के साख-साथ जिले में हो रही बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राजधानी रायपुर में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

Categorized in: