अंबिकापुर। बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर गाली-गलौज और घर में घुसकर किए गए प्राणघातक हमला के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 3 लोगों के विरूद्ध नामजद केस दर्ज किया है।
लक्ष्मी सिंह पति जेपी सिंह 55 वर्ष निवासी त्रिकोण चौक केदारपुर के द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच में जुटी पुलिस ने आहत लक्ष्मी सिंह, नितेश प्रताप सिंह के अलावा योगेश प्रताप सिंह, विनय दास एवं जेपी सिंह का कथन लिया। जांच में सामने आया कि 08 मार्च को दोपहर करीब 3.15 बजे रीमा दुबे, जितेन्द्र दुबे, निवेश दुबे सभी निवासी केनाबांध के अलावा 4 अन्य लोगों ने घर में घुसकर बेटी को भगाकर ले जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज किया गया और जान से मारने की धमकी देकर डंडा और फावड़ा से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फावड़ा और डंडे से की गई मारपीट में लक्ष्मी सिंह के अलावा उनके पुत्र, पति व परिवार के अन्य सदस्य चोटिल हुए थे।

Categorized in: