मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ की 16 सदस्यीय जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पश्चात कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही 15 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है। मनेन्द्रगढ़ विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पश्चात कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही 15 सदस्यों की नियुक्ति कलेक्टर ने की है। नीलू जायसवाल नवीन कन्या महाविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी है। पार्षद नीलू जायसवाल अपनी नियुक्ति पर मनेंद्रगढ़ विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, एमसीबी जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले व मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए मैं हमेशा आगे खड़े रहूंगी। कन्या महाविद्यालय के शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए मेरे द्वारा कार्य किए जाएंगे। यह नियुक्ति मनेंद्रगढ़ विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल पर जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा के बाद की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
समिति में पार्षद नीलू जायसवाल को अध्यक्ष तथा प्रतिमा पटवा, आलोक जायसवाल, प्रवीण सिंह, नीतू मनहरे, शीला उरांव, सुधा सोनी, गोविन्द वर्मा, श्रीमती दृष्टि अग्रवाल, मयंक जैन, गायत्री दत्ता, मनीष अग्रवाल, नीलू राजपूत, सविता सिंह, रूबी पासी, डॉ. रश्मि सोनकर को सदस्य बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Categorized in: