राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर। कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंची 81 वर्ष वृद्धा मोहरमती अपने पति के अधिपत्य की जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान है। उसने बताया कि रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक-15 में उसके पति स्व.राघो विश्वकर्मा के अधिपत्य की जमीन है, जिसमें वहीं के दबंग गलत तरीके से कब्जा कर रहे हैं। वह खुद उस जमीन पर निवासरत थी। भारी वर्षा के कारण उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण वह उस मकान को छोड़ कर अपने पुत्र के वार्ड क्रमांक 13 रामानुजगंज में स्थित मकान में रहने लगी, तभी उसे पता चला कि कुछ दबंग लोग उसके जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसका पुत्र राजनाथ विश्वकर्मा ने विरोध किया तो दबंगों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने के लिए दौड़ाया, जिससे उसका पुत्र डरा-सहमा है।
कहीं से नहीं मिली राहत
वृद्ध महिला ने बताया कि नगर पंचायत, तहसील कार्यालय, थाना जाने पर उसे राहत नहीं मिली, उसे न्यायालय की शरण में जाने कहा गया। इसके बाद वह उम्र के इस पड़ाव में जिले के संयुक्त कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

Categorized in: