राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलरामपुर प्रेस क्लब भवन में धजारोहण किया गया.. तथा गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान की अहमियत और उसकी स्थापना के दिन को याद किया गया.. 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना.. यह दिन भारतीय नागरिकों के अधिकारों, स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक है.. आज हम सभी प्रेस क्लब के भवन में उपस्थित हुए और इस पल को अपने में समाहित किया..

देशभर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिला प्रेस क्लब कार्यालय में बड़े ही उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस मौके पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगे को सलामी दी.. इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया.. आयोजन में स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया..
वहीं इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया इस मौके पर क्लब के सचिव सूरज गुप्ता, संरक्षक धुरंधर तिवारी, इजहार अहमद अंसारी, प्रेस क्लब के मुख्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, अंजुम अंसारी विजय सिंह स्मृति मंडल एवं अन्य प्रेस क्लब के पदाधिकारी वह सदस्य उपस्थित है..

Categorized in: