बचपन प्ले स्कूल के छात्रों ने किया पार्क का भ्रम

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल के कक्षा नर्सरी एवं प्ले के छात्र-छात्राओं को झगराखांड स्थित इंदिरा पार्क का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं शिल्पी सिन्हा, नंदिनी साहू, साधना सिंह, रेखा दोहरे, सबा परवीन, पूजा सोंधिया, पुष्पा सिंह उपस्थिति रही । विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से हम अपने विद्यालय के छात्राओं को पर्यावरण एवं पेड़ पौधे के महत्व को आसानी से समझा पाते हैं और बच्चे भी इस माध्यम को पसंद करते हैं एवं इस तरह के भ्रमण के दौरान बातों को जल्दी समझते और सीखते हैं। बच्चों को यह सिखाया गया कि हमें पेड़ों को काटना नहीं चाहिए पेड़ों को बचाना चाहिए । पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे मित्र होते हैं एवं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। फूलों को बिना वजह नहीं तोड़ना चाहिए । पार्क में जो नियम बताए गए हैं उन नियमों का पालन करना चाहिए । बच्चों ने पार्क में लगे झूलों ,स्लाइडर एवं फव्वारे का जमकर आनंद उठाया और और मौज मस्ती की और पर्यावरण के संबंध में ज्ञान प्राप्त किया। छठ छात्रों को पार्क में लगे हुए विभिन्न पेड़ पौधों के बारे में बताया गया फूलों के बारे में अवगत कराया गया ।

Categorized in: