सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर यातायात बाधित कर जन्मदिन मनाते हुए आतिशबाजी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 16 फरवरी की रात्रि करीब 10-11 बजे अबिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही आरव रेस्टोरेंट के सामने अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल व उसके 4-5 अन्य साथियों के द्वारा लोक मार्ग में वाहन खड़ी करके यातायात बाधित करते हुए जन्मदिन मनाते हुए आतिशबाजी किए थे। इस मामले में चौकी लटोरी थाना जयनगर पुलिस द्वारा धारा 285, 126(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर धरपकड़ हेतु पुलिस की 2 टीमें गठित की गई थी। इसके बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश देने में लगी हुई थी। इसी बीच प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अमितेश गुप्ता उर्फ जानू पिता राकेश गुप्ता 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 44 अंबिकापुर, अंशुल अग्रवाल पिता सोहन लाल अग्रवाल 25 वर्ष अंबिकापुर, प्रथम अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल 24 वर्ष मणीपुर अंबिकापुर, शुभम अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल 23 वर्ष कुण्डला सिटी अंबिकापुर, महेश साहू पिता विनय साहू 27 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक अंबिकापुर, निखिल रामा पिता तुलसी राम 26 वर्ष जनपदपारा अंबिकापुर व अरूण देवांगन पिता कैलाश प्रसाद देवांगन 39 वर्ष लटोरी को पकड़ा गया।

आरोपियों के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक खतरनाक तरीके से बाधा उत्पन्न करने, गाड़ी खड़ी करना तथा फटाका फोड़ना पाए जाने पर धारा 287, 288 बीएनएस व एमव्ही एक्ट की धारा 184, 201 जोड़कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही दो नग चार पहिया वाहन कार जप्त किया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, सुनील एक्का, शोभनाथ कुशवाहा व साइबर सेल की टीम सक्रिय रही।

 

Categorized in: