भटगांव । पुलिस ने 6 किलो गंजे के साथ दो युवकों को पकड़ा है। युवक गांजा बेचने की फिराक में घूमने के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताया गया है कि गुरुवार को  भटगांव थाना प्रभारी किशोर केंवट को  सूचना मिली कि बैजनाथपुर का सागर राजवाड़े एवं तेलगवां का मुकेश राजवाड़े काले रंग के टीव्हीएस अपाचे बिना नंबर मोटर सायकल के बीच में एक प्लास्टिक की बोरी के अंदर गांजा रखकर बिक्री करने हेतु दतिमा चौक  होते हुए बैजनाथपुर जाने वाले है। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम को ग्राम तेलगवां के पास  अपाचे मोटर सायकल आते दिखा। जिसे रूकने का इशारा करने पर वे भागने लगे जिसे पीछा कर रोकवाया गया। आरोपी सागर राजवाड़े  एवं मुकेश राजवाड़े  द्वारा अवैध रूप से गांजा का परिवहन करना पाए जाने पर उनके कब्जे से  6 किलो गांजा कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त  मोटर सायकल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रूपये का जप्त कर दोनों के विरूद्व धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सहित प्रधान आरक्षक संजय कुमार, विनय किस्पोट्टा, पवन सिंह, आरक्षक विनोद परीड़ा, रजनीश पटेल, अवधेश कुशवाहा, प्रकाश साहू, मोहम्मद नौशाद, जगत पैंकरा, गिरजा शंकर, प्रहलाद पैंकरा, शैलेष राजवाड़े शत्रुधन पोर्ते, भोलाशंकर राजवाड़े, विश्वरंजन सिंह व हीरालाल बखला सक्रिय रहे।

Categorized in: