रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- मां महामाया मंदिर के समीप स्थित कन्हर एनिकट में फिर एनीकट के गेटों के पास सैकड़ों सांपों का जमावड़ा देखा जा रहा है कि प्रतिदिन सांपों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सांप एनीकट का गेट जहां से पानी निकलता है वहीं पर प्रतिदिन शाम से जमा होना शुरू हो जाते हैं एवं रात 8 बजते बजते सैकड़ों की संख्या में वहां देखे जा सकते हैं। जो एक बार फिर पूरे नगर के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि विगत कई वर्षों सांपों का ऐसा झुंड 15 जून के बाद ही यह देखा जा सकता था परंतु पहली बार ऐसा हुआ है कि 15 मई के बाद से ही सांप यहां झुंड दिखना शुरू हो गया था वही प्रतिदिन यहां सांपों की संख्या में इजाफा हो रहा है एक एक गेट के पास 100 से अधिक सांप देखे जा सकते हैं शाम से ही यहां सांप का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है एवं रात 8 बजते बजते सैकड़ों की संख्या में सांप यहां देखे जा सकते हैं। जो पूरे नगर के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Categorized in: