मानीचौक/सूरजपुर- बीते दिन गेतरा में 55 वर्षीय महिला के मृत्यु हो जाने पर पंचायत पंचनामा के बाद परिजन की उपस्थिति में शव को दफना दी गई थी। मृतिका के बहन के द्वारा शंका करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद सूरजपुर पुलिस राजस्व अधिकारियों के द्वारा मृत्यु के 4 दिन बाद कब्र से खोदकर लाश निकलवाई गई जिसको पीएम कराने भेजी गई। जो पुलिस पीएम रिपोर्ट आने की इंतजार कर रही है।

थाना क्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गेतरा में बीते रविवार सवेरे 9 बजे करीब सनमेत बाई उम्र 55 वर्ष जाति गोड़ की मृत्यु गांव की कृष्णा सिंह कि घर पास अचानक हो जाने पर ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को सूचित किया जिनकी उपस्थिति में पंचनामा बनाकर 1 दर्जन से अधिक लोगों की हस्ताक्षर कराने के बाद उसकी क्रियाकर्म कराने का निर्णय ली गई जिसके बाद मृतक की बहन और गांव की कुछ लोगों के द्वारा गांव के नाले समीप लाश को ले जाकर दफना दी गई। दफन करने के दो दिन बाद मृतिका के परिजन द्वारा मामले को शंका जताते हुए शुक्रवार को सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद सूरजपुर थाना प्रभारी डीएन शुक्ला ने अपने टीम के साथ और नायब तहसीलदार की उपस्थिति में शनिवार को दोपहर करीब ग्राम पंचायत गेतरा पहुंच कर मृतिका के परिजन के साथ सरपंच सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में दफनाए हुए कब्र से डेडबॉडी को खोदकर बाहर निकाली गई जिसको पीएम कराने हेतु सूरजपुर भेजी गई है। पुलिस ने मामले को विवेचना करते हुए पीएम रिपोर्ट आने की इंतजार कर रही है।

मृतिका चार-पांच वर्षों से गेतरा में ही रह रही थी- गेतरा सरपंच सहित ग्रामीणों की कहे अनुसार मृतिका की माईके जोबगा हरकटाडांड है, जिसकी विवाह परशुरामपुर गौरी सिंह नाम के युवक से हुई थी जो पिछले 14 वर्षों से करीब हत्या के आरोपी है जो सूरजपुर जेल में सजा काट रहा है और उसकी बहन यहां ससुराल आई है जिसके यहां पिछले चार-पांच वर्षों से आना-जाना कर रह रही थी महिला शराब की आदी और हाफ माइंड ही रही जो गांव के लोखंन सिंह के साथ तालुकात कर रह रही थी।

पूर्व ससुराल और मृतिका की बहन मृत्यु के 2 दिन बाद गांव पहुंचकर आपत्ति जताई- मृतिका की शादी परशुरामपुर में हुई थी जहां उसकी दो बेटे और एक बेटी है और मृतिका की दूसरी बहन गोपालपुर की है जिन्होंने मृत्यु के 2 दिन बाद गेतरा में पहुंचकर मृत्यु को संयम बताते हुए आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों ने सहमति बनाते हुए पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस पूरे मामले को सूक्ष्म रूप से जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी सूरजपुर- डीएन शुक्ला मृतिका के बहन प्रार्थी धनमेत बाई के एफआईआर दर्ज कराने पर मृतिका की मृत्यु को संदेह व्यक्त करने पर कार्यपालन अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद कब्र खुदवाने की कार्यवाही की गई डेडबॉडी को पीएम कराने हेतु भेज दी गई है जिसके रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: