मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धड़ल्ले से जुए के फड़ संचालित किए जा रहे हैं जिसको लेकर पुलिस बेखबर है ! जुआ फड़ संचालन को लेकर पुलिस को किसी तरह का कोई खबर नहीं है ! विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरीडाड के जंगल, ड॑गौरा समेत कुछ अन्य जगहों पर जुआरियों के द्वारा जुए की फड़ सजा कर ताश की 52 पत्तियों से जीत हार का दाव लगाकर खेल खेला जा रहा है ! बताया जा रहा है कि लंबे समय से जुए का खेल का संचालन किया जा रहा है लेकिन कोई पुलिसिया कार्यवाही ना होने के कारण जुआरियों के हौसले बुलंद हैं और वे बिना किसी डर के निर्भीकता पूर्वक जुए फड़ का संचालन कर रहे हैं! सूत्रों की मानें तो जुआड़ी शहर छोड़ कर शहर के आसपास के जंगलों में जुआ खेलने का अपना सुरक्षित अड्डा बना लिया है जिस तरफ पुलिस का ध्यान नहीं जा पा रहा है ! बताया जा रहा है कि जुआरी जुआ फड़ से एक किलोमीटर दूर एक चौकीदार को बैठा देते हैं जैसे ही पुलिस या कोई अन्य व्यक्ति आया तो चौकीदार के द्वारा फोन कर दिया जाता है जिससे जुआ खेल रहे जुआड़ी पुलिस पकड़ से बचकर भाग निकलते हैं! सूत्र बताते हैं कि एक दो बार पुलिस जुआरियों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस जुआरियों को पकड़ने में सफलता नहीं पा सकी! जुआ फड़ का संचालन कर जुआरी खुद को पकड़ने के लिए पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं ! सूत्र बताते हैं कि बौरीडाड व डगौरा में जुएं के फडो॑ का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है जहां तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं !

पुलिस को नहीं है जानकारी

जुआ फड़ के संचालन को लेकर जब थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने पहले तो यह कहा कि जुआ खेल को लेकर उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है फिर उन्होंने कहा कि जुआ खेल की जानकारी उन्हें मिल रही थी जिसके आधार पर पकड़ने की कोशिश भी की गई लेकिन कोई जुआरी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं !

Categorized in: