IPL 2024, RCB vs SRH Match 30, Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर-30 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 15 अप्रैल को खेला गया. इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बने, वहीं कई ऐत‍िहास‍िक कारनामे टूटने से बाल-बाल बच गए. आईपीएल इत‍िहास में पहली बार हुआ जब किसी एक मैच में 549 रन बने हों. सनराइजर्स हैदराबाद में पहले खेलते हुए SRH 287/3 का स्कोर खड़ा किया. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 262/7 रन ही बना सकी.

कुल 549 का स्कोर किसी आईपीएल मैच में तो पहली बार बना ही, वहीं किसी टी20 मैच में भी इतना बड़ा एग्रीगेट भी पहली बार बना. इससे पहले इसी आईपीएल सीजन में 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंड‍ियंस के मैच में 523 रनों का स्कोर बना था. उस मैच में हैदराबाद ने 277/3 का स्कोर बनाया, वहीं मुंबई इंड‍ियंस चेज करते हुए 246/5 का स्कोर ही बना सकी थी.

वैसे इंटरनेशनल टी20 मैच में एग्रीगेट (दोनों टीमों का स्कोर मिलाकर) 26 मार्च 2023 को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मैच में  517 का बना था. उस मैच में वेस्टइंडीज ने 258/5 का स्कोर खड़ा किया, वहीं साउथ अफ्रीका ने 259 का स्कोर 7 गेंद शेष रहते हुए पूरा कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 15 अप्रैल को हुए मुकाबले में पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 287/3 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 262/7 का स्कोर खड़ा किया. इस तरह इस रोमांचक मुकाबले को पैट कम‍िंस की टीम ने 25 रनों से अपने नाम किया.

Categorized in: