अंबिकापुर। गाय को क्रूरतापूर्वक मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए शंकरगढ़ थाना पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 ,10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा-11(1)(ठ), 11(3)(ड) के तहत कार्रवाई की गई है।


जानकारी के मुताबिक बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के ग्राम डीपाडीह निवासी सुर्या पाण्डेय ने थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम जरहाडीह, पतराटोली लाइनपारा निवासी मोहना पहाड़ी कोरवा के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर एक गाय को क्रूरतापूर्वक मारा गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों को पुलिस के आने की खबर लग गई, और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक गाय के मांस के अवशेष टंगिया, छुरा, बाल्टी एवं अन्य वस्तुएं जब्त किया था। विवेचना दौरान पुलिस ने आरोपी मोहना पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बताया कि 30 जुलाई को वह स्वयं कुछ दिन पहले गाय खरीदा था, जिसकी हत्या अपने खेत के पास ले जाकर पुत्र राजबली, नाती चंदर, मजदूर कोंदा, गोयंदा एवं एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ मिलकर किया है। आरोपी के कथन के आधार पर पुलिस ने अन्य पांच आरोपियों का हिरासत में लेकर थाना लाई। इन्होंने गौ हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गाय की हत्या में शामिल आरोपी
मोहना पहाड़ी कोरवा पिता बुगु पहाड़ कोरवा 59 वर्ष, रामबली पहाड़ी कोरवा पिता मोहना 44 वर्ष, चन्दन उर्फ चंदर पहाड़ी कोरवा पिता रामबली 24 वर्ष, छोटा कोंदा उर्फ कोंदा पहाड़ी कोरवा पिता भीमा 39 वर्ष, गोयंदा पहाड़ी कोरवा पिता घुमा 21 वर्ष, एक विधि से संघर्षरत बालक, सभी निवासी ग्राम जरहाड़ीह (पतराटोली)।

Categorized in: