बिश्रामपुर। देश-प्रदेश में नाम रोशन करने हाड़ तोड़ मेहनत करने वाले नपं के नियमित अधिकारी-कर्मचारी को पिछले 5 महीने से वेतन न मिलने पर सभी त्यौहार फीके हो गए हैं। वेतन न मिलने के बाद भी नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि नगर पंचायत बिश्रामपुर में सीएमओ सहित पांच नियमित कर्मचारियों को पिछले 5 महीने से वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले दिनों ही नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी की कड़ी मेहनत व नगरवासियों के सहयोग से प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल होने पर सम्मान मिला है लेकिन इस उपलब्धि के लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी वेतन के अभाव में परेशानी उठा रहे हैं। शासन द्वारा नगरीय निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन भुगतान जल्द कराए जाने अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर सकी जिसकी वजह से कर्मचारियों के त्यौहार भी फीके बीत रहे हैं। अब देखना यह है कि नगर पंचायत के नियमित कर्मचारियों को दीपावली में वेतन मिल सकेगा या नहीं। यदि विभागीय अधिकारियों द्वारा जल्द ही कोई ठोस पहल नहीं कि गई तो दीपावली भी फीका बीत सकता है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। 

Categorized in: