सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाकर जिले के 14 मंडल अध्यक्षों के उपस्थिति में संपन्न की गई बैठक के प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को संबोधित किया गया पत्र एवं मोदी सरकार पार्ट 2 के प्रथम वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया ।


उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्षों से लंबित धारा 370 जो देश में दो विधान दो निशान के नाम पर कलंक था उसे मिटाया जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों नए केंद्र शासित प्रदेश बनाया नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 बनाकर अफगानिस्तान बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू सिख बौद्ध जैन पारसी और इसाई समुदाय के शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का कानून बनाया वर्षों से लंबित राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराया करोड़ो मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक एक कुप्रथा से मुक्त करने का कानून बनाया ।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि मोदी सरकार के अनेकों अनेक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत पूरे जिले में की जा रही है ।


यह कार्यक्रम व्यक्तिगत संपर्क डिजिटल संवाद वर्चुअल संवाद के माध्यम से भी होगा 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा 28 जून को वर्चुअल संवाद के माध्यम से पूरे जिले के कार्यकर्ता जुड़ेंगे उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी उत्पादों का समर्थन वैश्विक महामारी करो ना के विरुद्ध युद्ध में सहभागी होने की बैठक में सभी सदस्यों ने शपथ लिया ।

Categorized in: