करौंधा थाना क्षेत्र की घटना, जांच जारी

अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। करौंन्धा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनपुर के पड़ीपा निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा हैं कि मृतक खेती किसानी का काम करता था और इस वर्ष वह मिर्ची का फसल लगाया था कोविड 19 के संक्रमण के कारण लगे लॉक डाउन से मिर्ची का बाजार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मिर्ची का भाव काफी गिर जाने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हो रहा था। इससे वह काफी तनाव में था इन्ही सब कारणों से उसके आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही हैं।

    ग्राम पड़ीपा निवासी 50 वर्षीय मिंटर सिंह पिता स्व रामदेव सिंह वह इस वर्ष बाजार से उधार लेकर मिर्ची का फसल लगाया था लॉक डाउन के कारण मिर्ची का बाजार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है इससे क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान पहुँचा हैं मिर्ची का अभी थोक में 7 से 8 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा हैं। इससे मिंटर सिंह को भी नुकसान उठाना पड़ा इससे वह तनाव में था मंगलवार की रात को भोजन करने के बाद घर सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोने चले गए। इस बीच बुधवार की सुबह को उनके शव को घर के म्यार में फाँसी पर झूलते हुए देख कर घर के सदस्य घबरा गए सूचना पर करौंन्धा पुलिस भी मौके पर पहुँच कर शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप कर जाँच में जुटी हैं।

Categorized in: