बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत गजाधरपुर निवासी कृषक बनवारी लाल जायसवाल के बाड़ी में लगाए गए सोलर प्लेट को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गजाधरपुर निवासी कृषक बनवारी लाल जायसवाल पिता सीताराम जायसवाल के बाड़ी में सिंचाई हेतु लगाए गए 4 नग सोलर प्लेट को बीती रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर लटोरी पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्मदर्ज कर आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है।

Categorized in: