देश के अंदर अलग-अलग कंपनियों की दर्जनों कार मिल रही हैं। इसमें पेट्रोल, डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड सभी तरह के मॉडल शामिल हैं। हालांकि, देश के अंदर जिन कारों की डिमांड सालों से सबसे ज्यादा है उसमें सस्ती हैचबैक शामिल हैं। एक छोटी मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये कार बढ़िया ऑप्शन होती हैं। हालांकि, अब कम कीमत वाली कारों के ऑप्शन कम होते जा रहे हैं। कारों में सेफ्टी के साथ कई दूसरे फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, जिसके चलते इनकी कीमतों में इजाफा हो रहा है। फिर भी कुछ कारों की कीमतें 5 लाख से कम हैं।

1. मारुति ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10)
मारुति की एंट्री लेवल ऑल्टो K10 कंपनी के साथ देश की भी सबसे सस्ती कार है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.99 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 5.96 लाख रुपए है। इस कार में 998cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 24.39 kmpl और CNG से माइलेज 33.85 km/kg तक है।

2. मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso)
मारुति की एंट्री लेवल कारों में एस-प्रेसो का नाम भी शामिल है। इसे माइक्रो SUV भी कहा जाता है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 6.12 लाख रुपए है। इस कार में भी 998cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 24.12 kmpl और CNG से माइलेज 32.73 km/kg तक है।

3. मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio)
मारुति की सस्ती कारों की लिस्ट में सेलेरियो का नाम भी शामिल है। ये हैचबैक अपने खूबसूरत डिजायर और प्रीमियम इंटीरियर के लिए भी जानी जाती है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 7.04 लाख रुपए है। इस कार में भी 998cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 25.24 kmpl और CNG से माइलेज 34.43 km/kg तक है।

4. रेनो क्विड (Renault KWID)
देश की सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में मारुति की कारों के साथ एक नाम रेनो क्विड का भी है। इस कार की डिमांड काफी कम है, लेकिन सस्ती कारों में इसका डिजाइन सबसे बेहतर माना जाता है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 6.45 लाख रुपए है। इस कार में भी 999cc का इंजन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल से इसका माइलेज 21.46 kmpl तक है।

Categorized in: