शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, घटना से गांव में मातम का माहौल
लुण्ड्रा। सरगुजा जिला के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरगा, नवापारा के तीन नवयुवक बाइक में रघुनाथपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे, बटवाही गैस गोदाम के आगे मोड़ में अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गए, जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, एक ने जिला अस्पताल में अपरान्ह करीब 3 बजे दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम चिरगा नवापारा निवासी राजेंद्र सिंह पिता शिव प्रसाद 19 वर्ष, कमलेश पिता शंकर 22 वर्ष, सोमवार की रात को घर से शादी में जाने के लिए शाम 7 बजे निकले थे। रात करीब 10.30 बजे पेड़ से टक्कर होने की खबर स्वजन को मिली। स्वजन के साथ रघुनाथपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को रघुनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, यहां राजेन्द्र और गंगाराम को जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल गंगा राम को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया था, यहां उपचार के दौरान अपरान्ह करीब 3 बजे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। एक ही गांव के तीन नवयुवकों की मृत्यु से गांव में मातम का माहौल है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Categorized in: