रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 9 में महामाया मंदिर परिसर राम, मंदिर परिसर एवं दर्जनों घरों में में विगत 2 दिनों से पानी सप्लाई नहीं आने के बाद आज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा आज पाइपलाइन सुधार का कार्य किया गया।

                                गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 9 में रेस्ट हाउस रोड में तीन दशक पूर्व पाइप लाइन बिछाया गया था जिससे नगर पंचायत को द्वारा नियमित जलापूर्ति की जाती है। जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़े हुए नगर पंचायत के सुरेश कश्यप एवं बाल देव ने बताया कि यहां का पाइप लाइन काफी पुराना है जिस कारण अक्सर यहां कुछ न कुछ समस्या होती रहती है पिछले वर्ष भी पाइप में पेड़ का जड़ घुस गया था जिससे राम मंदिर परिसर एवं महामाया मंदिर परिसर में नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि नियमित पेयजल आपूर्ति को बाधित होने की जहां से भी शिकायत आ रही उसे तत्काल सुधार कार्य करवाया जा रहा है राम मंदिर परिसर, महामाया मंदिर परिसर एवं इस क्षेत्र के दर्जनों घरों में पानी नहीं पहुंचने की जानकारी मिली थी जिसे तत्काल सुधार करवाया जा रहा है।

Categorized in: