*सूरजपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार 21 अक्टूबर से  नाम निर्देशन फार्म लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र लेने के पहले ही दिन  कलेक्ट्रेट कार्यायलय में नामांकन फार्म लेने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। सभी अपने अपने समर्थकों के साथ नाम निर्देश पत्र लेने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। जिले के तीनों  विधानसभा क्षेत्रों के लिये 17 अभ्यर्थियों द्वारा  नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। आज पहले दिन सबसे ज्यादा 8 अभ्यर्थियों ने प्रेमनगर  व 7 ने भटगांव तथा 2 अभ्यर्थियों ने प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन फार्म लिया है। जबकि प्रेमनगर विधानसभा के लिए एक फॉर्म दाखिल किया गया है।
0 इन्होंने लिया फार्म
प्रेमनगर सामान्य सीट के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी खेलसाय सिंह, भाजपा प्रत्याशी भूलना सिंह मरावी सहित निर्दलीय रमेश कुमार साहू, श्रीमती तिलेश्वरी, संतोष कुमार रवि, अंगद श्रीवास, गणेश सिंह, संतोष विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र लिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह ने पहले ही दिन नाम निर्देश पत्र दाखिल कर दिया है। भटगांव विधानसभा की सामान्य सीट के लिए आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र गुप्ता सहित 7 लोगो ने नामांकन पत्र लिया है जिनमे शिवकुमार साहू, कपिल देव पैकरा, रामबाई देवांगन, अरविंद शरण सिंह, कलावती सारथी एवं उषा गुप्ता, प्रतापपुर विधानसभा के लिए 2 लोगो ने नामांकन पत्र लिया है जिनमे राजाराम श्याम व मंजीत सिंह शामिल है।

Categorized in: