मनेंद्रगढ़ । कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद 16 माह बाद प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को विकासखंड मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत संचालित स्कूलों के पट खुल गए हैं 10वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया ! इसी कड़ी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ में शासन के निर्देशानुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्र-छात्राएं कोविड-19 के दिशा निर्देशानुसार पूर्ण अनुशासन से उपस्थित हुए । इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया । उन्होंने उपस्थित छात्राओं के वन्य जीवन की कामना करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं लगन से जीवन के समस्त चुनौतियों का सामना करते हुए अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की । शाला प्रबंधन समिति की महिला सदस्य रुकमणी खोबरागड़े ने उपस्थित छात्राओं का तिलक लगाकर एवं फूल गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । शाला प्रबंधन समिति की ओर से पार्षद अजय जयसवाल, अभय बड़ा, मोहम्मद अबरार, ललन सिंह प्राचार्य डॉ एस के शुक्ला एवं विद्यालय के समस्त व्याख्याता एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे! आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शन व्याख्याता नारायण प्रसाद तिवारी ने किया।

Categorized in: