मनेंद्रगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को कोतमा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनेंद्रगढ़ ! समूह के लोन के पैसे का पति शराब पी रहा था जिसको लेकर पत्नी ने उसे मना किया तो वह शराब के नशे में आवेश में आकर दुपट्टे से पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और घटनास्थल से फरार हो गया था ! रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को मध्यप्रदेश के कोतमा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! घटना मनेंद्रगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम चनवारीडाँड़ की है ! मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि रामप्रसाद चनवारीडाँड़ निवासी 30 जुलाई 2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी चंदा को उसका दामाद गला दबाकर मार दिया और कहीं भाग गया है।
रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ थाना पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 302 के तहत मामला कायम कर मामले को विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे को मामले से अवगत कराया गया ! वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें आरोपी की धरपकड़ हेतु गठित की गई जिसकी मानिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह कर रहे थे। पहली टीम में सहायक उप निरीक्षक आर.आर.भगत, आरक्षक राकेश शर्मा , राजेश रगडा जो आरोपी के स्थानीय संबंधो की जानकारी प्राप्त कर रही थी तथा दूसरी टीम जिसमें थाना प्रभारी सचिन सिंह, आरक्षक इस्तियाक खान , जितेन्द्र ठाकुर , प्रमोद यादव जो पडोसी राज्य म. प्र. से आरोपी के दोस्तो व रिश्तेदारों को सर्विलांस पर रखे थे। पतासाजी के दौरान टीम -1 को सूचना मिली कि आरोपी म. प्र. के बिजुरी में अंतिम बार देखा गया है। पूरी टीमे संबंधित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखे हुए थी। सुबह 7 बजे आरोपी ने कोतमा से 13 किलो मीटर दूर अपने मित्र को नये नम्बर से फोन किया और उसे कोतमा पेट्रोल पंप लेने हेतु बुलाया ! आरोपी से संबधित सभी व्यक्ति पहले से ही पुलिस टीम के संपर्क में थे। आरोपी को थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह की टीम द्वारा कोतमा पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया। आरोपी अजय कोल पिता रामसंजीवन कोल 35 वर्ष निवासी मलाई भट्टा चनवारीडांड थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पत्नि महिला समूह से लोन ली थी। उस पैसे को वह शराब पी कर खर्च कर रहा था। पत्नि के मना करने पर गुस्से में आकर शराब के नशे में उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की वारदात करना स्वीकार कर लिया ! पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार 01 अगस्त 2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है ।

Categorized in: