राजेंद्र ठाकुर राजू/बलरामपुर -बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना के द्वारा सोमवार को वाहनों का सघन जांच किया गया। बलरामपुर सिटी कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र उके ने बताया कि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशानुसार एवं बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन में वाहनों की संघन जांच की गई जांच के दौरान दस वाहन चालकों में कार्रवाई करते हुए लगभग 2500 रुपए जुर्माना लापरवाह वाहन चालकों से वसूली की गई और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने वैध दस्तावेज के साथ वाहन चलाने की समझाइश दी गई। जिले में दुर्घटना को कम करने एवं हादसे को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है समय-समय पर पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच के साथ-साथ कार्रवाई भी की जाती है। वही आज बलरामपुर थाना परिसर के सामने बलरामपुर थाना प्रभारी अपने दलबल सहित वाहनों की जांच की गई उन्हें तथा समझाइश भी दी गई।

Categorized in: