पुलिस थाना रामानुजगंज का मामला

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित दर्शनीय स्थल मां पहाड़ी माई मंदिर का दर्शन करने मानपुर केर्ता कछिया बाबा बस राजकुमार के निवासी युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दर्शन करने के लिए आया था। जैसे ही सीढ़ी चढ़ने लगा वैसे ही वहां पर स्थित चार-पांच युवक की टीम ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए उनको डराने धमकाने लगे पैसे की मांग की इस पर युवक ने अपने पास नगद ना होना बताते हुए एटीएम से निकालने की बात कही। आरोपियों में दो युवक उसको लेकर पैसा निकालने के लिए एटीएम में चले गए बचे युवकों ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के द्वारा उक्त युवक से 20500 रूपये के लगभग का लेनदेन किया गया है इसके बाद आरोपियों ने उनको दर्शन किए बगैर वहां से खदेड़ दिया। उक्त घटना 04 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार दोपहर के समय की बताई जा रही है। पीड़ित प्रार्थियों ने उक्त घटना के संबंध में शाम को रामानुजगंज थाने पहुंची जहां पुलिस को आपबीती बताई। तत्पश्चात पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,376(D) 384,पॉक्सो एक्ट 6 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष बचे दो आरोपी फरार चल रहे हैं।

पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी हुए फरार

थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक अपराध क्र० 1782023 धारा 341,376(घ) (क),384 भादवि एवं 06 पॉक्सो एक्ट के आरोपीगण 01.अमित कुमार केरकेट्टा पिता लीलमन राम,उम्र 26 वर्ष, साकिन वार्ड 05 रामानुजगंज,02.मजबुल्लाह अंसारी पिता ओसी मोहम्मद,उम्र 28 वर्ष, निवासी चुमरा,चौकी विजयनगर,हा०मु० वार्ड 01 रामानुजगंज,03. गुलावचंद पुरी पिता राजेन्द्र पुरी, उम्र 28 वर्ष,निवासी वार्ड 05 रामानुजगंज, 04 शंकर सोनी पिता नन्दू सोनी,उम्र 36 वर्ष,निवासी वार्ड क्रमांक 14, पहाड़ी मंदिर रामानुजगंज 05. हसनेन अंसारी उर्फ मिठू पिता अलाउद्दीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14,पहाड़ी मंदिर शामिल हैं। जिनको पूछताछ करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में दिनांक 05 अगस्त 2023 को थाना रामानुजगंज लाया गया,जिनके सुरक्षार्थ थाना रामानुजगंज से सउनि रोपन राम पैकरा हमराह आरक्षक 426 समीर कुजूर,आरक्षक 555 अजय तिर्की,आरक्षक 1220 पंकज सिदार को तैनात किया गया था। व्ही 06 अगस्त 2023 को सुबह करीब 04:10 बजे 02 आरोपीगण शंकर सोनी पिता नन्दू सोनी 36 वर्ष, हसनेन अंसारी उर्फ मिठू पिता अलाउद्दीन,उम्र 22 वर्ष,दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 14, पहाडी मंदिर रामानुजगंज दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गये हैं।

पुलिस अधीक्षक ने इनको किया सस्पेंड

उक्त घटना के संबंध में लापरवाही बरतने पर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया प्रकरण के आरोपीगण की सुरक्षा एवं देख-रेख में लापरवाही बरतना पाए जाने पर सउनि रोपन राम पैकरा,आरक्षक 426 समीर कुजूर,आरक्षक 555 अजय तिर्की,आरक्षक 1220 पंकज सिदार,सभी पदस्थापना- थाना रामानुजगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर में सम्बद्ध किया गया है। अपचारियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार गुजारा भत्ता की पात्रता होगी।

Categorized in: