मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अर्टिगा की ओपन बुकिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है। किआ कैरेंस और टोयोटा रुमियन को टक्कर देने वाली इस एमपीवी को दिसंबर 2023 तक 67,000 यूनिट्स की ओपेन बुकिंग मिली है। इसके अलावा निर्माता ने यह भी कहा कि 7-सीटर एमपीवी के सीएनजी वैरिएंट की डिमांड और वेटिंग पीरियड इसके पेट्रोल वैरिएंट की तुलना में काफी ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ग्राहक 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर

वर्तमान में मारुति सुजुकी अर्टिगा LXi, VXi, ZXi और ZXi प्लस वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 8.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। ग्राहक 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर में से कार चुन सकते हैं। इसमें पर्ल मेटैलिक ऑटम रेड, डिग्निटी ब्राउन, मेटैलिक मैग्मा ग्रे, पर्ल मेटैलिक ऑक्सफोर्ड ब्लू, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर और पर्ल मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं।

इंजन पावरट्रेन

मारुति सुजुकी अर्टिगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ संचालित होती है, जिसे 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा एक सीएनजी वैरिएंट भी ऑफर पर है, जो 87bhp की पावर और 121Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह पूरी तरह से मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Categorized in: