राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर –बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया एसोसिएशन आफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर छत्तीसगढ़ के बैनर तले उनकी 6 सूत्रीय मांगे हैं जिसको लेकर उनके द्वारा विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते है। वही इसको लेकर रायपुर के नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय 6 अप्रैल को घेराव करने की रणनीति बनाई गई है। घेराव करने के लिए बलरामपुर जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रभारी रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं जो 6 अप्रैल को निर्धारित स्थान से रणनीति के तहत नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय का घेराव किया जाएगा और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Categorized in: